आईएमए के पूर्व अध्यक्ष ने गाली देने के आरोप में केके पाठक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने बताया है कि उन्होंने गाली देने के आरोप में बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बकौल अजय कुमार, उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सेक्रेटरी को भी पत्र लिखकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।